नेपानगर के हैदरपुर मे शराबबंदी की मांग को लेकर 120 से अधिक महिलाएं एकजुट होकर संयुक्त महिला समिति गठित, पंचायत और पुलिस चौकी में सौंपा ज्ञापन
पुलिस चौकी पहुंची महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अवैध कच्ची और पक्की शराब की बिक्री पर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर भी पड़ रहा है।
गांव-गांव चलाएंगी जागरूकता अभियान महिलाओं ने बताया कि संयुक्त महिला समिति के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के अनुसार, पहले अकेले शराब बिक्री का विरोध करने पर विवाद की स्थिति बनती थी। अब समिति के माध्यम से महिलाएं संगठित होकर अभियान चलाएंगी।
महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों से सीधे विवाद करने के बजाय पुलिस और प्रशासन को सूचना दी जाएगी। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
समिति की सदस्य ममता मोरे, नर्मदा गवले, पूजा, ज्योति सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब की बिक्री बंद होने से परिवारों को राहत मिलेगी और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें