तबीयत खराब थी, फिर भी पहुंचीं नेपानगर विधायक, बोलीं- मोदी जी से बढ़कर नहीं ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप
नेपानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार 17 सितंबर को भाजपा मंडल ने डॉ. अंबेडकर चौराहे पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया। शाम 7 बजे हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में नेपानगर विधायक मंजू दादू भी पहुंचीं। बताया गया कि विधायक पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रही।
मीडिया कर्मियों ने जब विधायक से तबीयत खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य गड़बड़ है, लेकिन मोदी जी से बढ़कर नहीं।” विधायक के इस बयान की कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर चौराहे के साथ अपने-अपने घरों में भी दीप जलाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने-अपने घरों और चौराहे पर दिपक जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें