नेपानगर तहसिल के प्राथमिक शाला चेनपुरा में अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की मनमानी का गंभीर मामला सामने आया है
नेपानगर। तहसील के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला चेनपुरा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। यहाँ शिक्षकों की मनमानी और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में है। विद्यालय में वर्तमान में कुल 208 बच्चों का नामांकन दर्ज है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मंगलवार को यहाँ महज 86 बच्चे ही उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण में खुली पोल गायब मिलीं शिक्षिका, अन्य शिक्षक भेजे गए मांडवा
विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिली
शिक्षकों की अनुपस्थिति शिक्षक अंकुश यादव से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका वैशाली पडे स्कूल से अनुपस्थित पाई गईं।
अनाधिकृत स्थानांतरण ड्यूटियां शिक्षक अखलेश कापड़िया और शिवानंद धागवे को चेनपुरा शाला से हटाकर मांडवा भेज दिया गया है, जिससे विद्यालय में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
मेडिकल अवकाश , शिक्षिका स्वाति पारासर पिछले तीन महीनों से मेडिकल छुट्टी पर हैं। उनकी जगह विभाग द्वारा किसी अन्य वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीणों एंव अभिभावकों ने शाला में घटती उपस्थिति और शिक्षकों की इस प्रकार की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर तुरंत ध्यान देकर विद्यालय की व्यवस्था सुधारनी चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें