नेपानगर में रेत माफिया का कहर ताप्ती का सीना छलनी, सुबह से ही 4-5 ट्रैक्टरों का अवैध खेल जारी प्रकृति की पुकार अनसुनी।
नेपानगर -फिर शुरू हुआ मां ताप्ती का सीना चीरना आज सुबह से ही रेट माफिया द्वारा अवैध रेत उत्खनन करेंने के इरादे से 4-5 ट्रैक्टर ताप्ती नदी के अंधारवाडी घाट ओर रतागड़ के पानधार जो फॉरेस्ट में आता है
नेपानगर। क्षेत्र में बहने वाली जीवनदायिनी ताप्ती नदी पर रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आज सुबह से ही रेत माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीरकर अवैध रेत उत्खनन करने का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही 4-5 ट्रैक्टर ताप्ती नदी के अंधारवाडी घाट और रतागढ़ के पानधार (जो कि वन विभाग के अंतर्गत आता है) में अवैध रूप से रेत निकालने के इरादे से सक्रिय देखे गए। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है,
लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।जिम्मेदारों को दी गई सूचनाआज सुबह नदी में चल रही इस अवैध गतिविधि की अधिकारिक सूचना नेपानगर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव, फॉरेस्ट रेंजर पुष्पेंद्र जादोन और माइनिंग अधिकारी आस्था कापसे को दे दी गई है।
अब देखना यह होगा कि सूचना मिलने के बाद जिम्मेदार विभाग इस अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाते हैं। क्या रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, या फिर हर बार की तरह इस बार भी माफियाओं को सह देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? क्षेत्र की जनता की नजरें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
आप देख रहे है 👇
आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें