नेपानगर ।
नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 4 स्थित हाट बाजार क्षेत्र में इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घनी आबादी और अत्यधिक आवाजाही वाले इस सार्वजनिक स्थल पर नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे न केवल इलाके की सुंदरता धूमिल हो रही है, बल्कि स्थानीय दुकानदारों और खरीदारी के लिए पहुंचने वाले आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर संकट पैदा हो गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रतिदिन कचरे का उठान और विशेष सफाई अभियान चलाना अनिवार्य है, लेकिन धरातल पर इन नियमों की अनदेखी साफ देखी जा सकती है। बाजार क्षेत्र में पसरी गंदगी और बदबू के कारण लोगों का वहां टिकना मुश्किल हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
जिम्मेदारों की उदासीनता
इस गंभीर मामले को लेकर जब नगर पालिका प्रशासन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से इस विषय पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
वहीं, स्थानीय वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद योगेश प्रजापति स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत साफ सफाई कर नागरिकों की सुरक्षा करने का दायित्व नगर निगम एवं वार्ड के पार्षद को जिम्मेदा नागरिक होने एंव प्रत्याशी रूप से इस गंभीर समस्या का निराकरण कर अपने दायित्व का सही उपयोग करना चाहिए , स्थानीय नागरिकों ने अपने क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को तुरंत ठीक करने और रोजाना कचरा उठाने की मांग की है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें