नेपानगर । युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह आसान होने जा रही है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ITI नेपानगर में कल, यानी 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार को एक विशाल 'युवा संगम' रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और रोजगार विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाला यह मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।मेले का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा शामिल होकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर पा सकते हैं।
इन बड़ी कंपनियों में मिलेगी नौकरी
रोजगार मेले में देश और प्रदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करने पहुंच रही हैं। कंपनियां की सूची 1क्वेस कॉर्प लिमिटेड, महाराष्ट्र 2. शिवफूड ग्रुप, पुणे 3. नोविया फार्मा कंपनी, इंदौर 4. पॉलीपिक इंजीनियरिंग लिमिटेड, पीथमपुर 5. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), बुरहानपुर 6. एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, बुरहानपुर


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें