बुरहानपुर जिले के ग्राम भोलाना (पातोंडा पंचायत के पास) में 73.44 करोड़ रुपये की लागत से एक स्वतंत्र जिला जेल और कर्मचारियों के आवास का निर्माण किया जा रहा है
बुरहानपुर । जेल परियोजनालागत 73.44 करोड़ रुपये ग्राम भोलाना के समीप लगभग 15 एकड़ भूमि पृष्ठभूमि बुरहानपुर के खंडवा से अलग होने के बाद से लगभग 19 वर्षों तक यहाँ स्वतंत्र जेल नहीं थी और कैदियों को खंडवा जेल भेजना पड़ता था। अब इस निर्माण से कैदियों को लाने-ले जाने की समस्या खत्म होगी।हाल ही में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निर्माण स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है।
विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि पहले बहादरपुर गांव के पास करीब 12 एकड़ जमीन पर जिला जेल बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन, इस इलाके में नवोदय विद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थान हैं। यह क्षेत्र तेजी से शिक्षा का केंद्र बन रहा है।
विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के हित को देखते हुए यहां जिला जेल बनाना सही नहीं लगा। इसके बाद पातोंडा पंचायत के भोलाना के पास 15 एकड़ जमीन का चयन किया गया।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
उन्होंने कहा कि बुरहानपुर को अपनी स्वतंत्र जिला जेल मिले, इसके लिए पिछले 19 सालों से लगातार कोशिशें की जा रही थीं। अब मंत्रि परिषद और प्रशासन की मंजूरी मिलने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला जेल निर्माण का रास्ता खुल गया है। निर्माण काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विधायक अर्चना चिटनिस ने यह भी बताया कि साल 2003 में खंडवा जिले से अलग होकर बुरहानपुर नया जिला बना था। लेकिन, जिला जेल की व्यवस्था अभी भी खंडवा से ही चल रही है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें