सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सातपायरी खकनार, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) विद्यालय में 1 से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

 


 नेपानगर । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सातपायरी खकनार में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 

इसी क्रम में विद्यालय में 1 से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख उपस्थिति विद्यालय के प्राचार्य श्री रत्नेश कुमार जायसवाल एवं हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती चंद्रपति द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।  इस अवसर पर हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के अध्ययन, प्रयोग एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।एंव उन्हें समजा ईश दी जाएगी। 

हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण भाषा में  विकास के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रतियोगिताएं  कविता वाचन, पत्र लेखन, हिंदी भाषा आधारित नृत्य, हिंदी प्रश्नोत्तरी, पुस्तक समीक्षा, वर्तनी लेखन सहित अनेक रोचक गतिविधियां शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा संबंधी समझ, शब्द-भंडार, अभिव्यक्ति-कौशल, रचनात्मकता एवं साहित्यिक रुचि का विकास करने का प्रयास किया जाएगा। ​

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा ‘हिंदी भाषा वृक्ष’ विषय पर आकर्षक नाटिका के माध्यम से जिसमें हिंदी भाषा के विकास तथा हिंदी की विभिन्न बोलियों और भाषाई विविधताओं को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रत्नेश कुमार जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग को अपना ने और भाषा-साहित्य से जुड़ी विशेष जानकारियां एकत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत की संवाहक भाषा है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हिंदी पखवाड़े के इन 15 दिनों में हिंदी भाषा, साहित्य, लेखकों, कवियों एवं हिंदी की विभिन्न बोलियों से संबंधित अधिक से अधिक विशेष जानकारियां एकत्रित करें तथा दैनिक जीवन में हिंदी के शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग को अपनाएं 

बोलचाल और लेखन में व्याकरणिक शुद्धता बनाए रखना,  तथा कार्यालयीन या दैनिक कार्यों में सरल व प्रभावी हिंदी का उपयोग करना।

​रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ और सुलेख शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करना।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...