अवैध शराब अहातों पर हुई पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही कार्यवाही जारी, खण्डवा एवं पंधाना क्षेत्र में चली पुलिस प्रशासन की जेसीबी
अवैध शराब अहातों पर हुई पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही कार्यवाही जारी, खण्डवा एवं पंधाना क्षेत्र में चली पुलिस प्रशासन की जेसीबी बुधवार को प्रशासन ने लोहारी नाका स्थित सोम डिस्टलरी की शराब दुकान का अहाता तोड़ दिया।
🚨 खंडवा में अवैध अहाते पर चला बुलडोजर
जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवम सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन रोकने हेतु जिले के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के तारतम्य में आज जिला प्रशासन, थाना कोतवाली व थाना पंधाना की संयुक्त टीमों द्वारा खण्डवा एवं पंधाना में शराब दुकानों के पास बने अहातों को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवम शराब के सार्वजनिक स्थानों पर सेवन के विरुद्ध खण्डवा पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
बताया जा रहा है कि क्षेत्र की महिलाएं शराब की अवैध बिक्री और अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची थीं। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया।
सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
शराब खरीदने के बाद इसी जगह बैठकर शराब पीने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन ने अवैध संरचना को हटाते हुए स्पष्ट किया कि ऐसे अहातों और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इधर, शराब दुकान के अहातों का संचालन भाजपा से जुड़े नेताओं के द्वारा किया जा रहा था। इन अहातों पर कार्रवाई होते देख सभी संचालक सांसद-विधायक और पार्टी नेताओं से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
प्रशासन की कार्रवाई में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस कार्रवाई को रूकवाने में वह असफल रहे हैं। बताते हैं कि कार्रवाई के निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने दिए हैं।
प्रशासन की कार्रवाई में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस कार्रवाई को रूकवाने में वह असफल रहे हैं। बताते हैं कि कार्रवाई के निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने दिए हैं।
प्रभारी मंत्री और आबकारी विभाग के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट बोलें- ढाबों पर एक्शन लेंगे
इधर, अहातों पर कार्रवाई के बाद शराब ठेकेदारों ने भी मोर्चा खोल दिया हैं। ठेकेदारों का कहना है कि, लोग दुकान से शराब खरीदकर अहाते पर बैठकर शराब पी लेते थे। लेकिन अब वो लोग होटल-ढाबों पर जाकर शराब पी रहे हैं, होटल-ढाबे वाले अवैध रूप से शराब लाकर लोगों को पिलाते हैं।
ऐसे में दुकानदारों का घाटा होना स्वाभाविक है। पहले से ही दुकानों के ठेके काफी महंगी दरों पर हुए। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि, शराब पिलाने वाले होटल-ढाबे वालों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें