मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत
बुरहानपुर । बहादरपुर रोड पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे वहां चल रहे निर्माण कार्य में लगी एक मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रामजी, पिता प्यारेलाल के रूप में हुई है, जो रायसेन जिले के निवासी थे।
हादसे की खबर मिलते ही निर्माण स्थल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण सड़क निर्माण का काम कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें