नेपानगर । सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अंबाडा से केला लादकर उज्जैन की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी चांदनी वन देवी के ठीक सामने अचानक अनियंत्रित हो गई और भीषण हादसे का शिकार हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें भरा हुआ केला सड़क पर बिखर गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर MP.66.G.2565 बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस वाहन सवार डराय वर का नाम शकर (पिता शिवराव) बताया जा रहा है
स्थिति: हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और केला सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तथा घायलों को अस्पताल पहुँचाने व राहत कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार अनियंत्रित होने के कारण हो गया


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें