नेपानगर तहसील के मांडवा ग्राम में जर्जर हो चुके आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र भवन,ग्रामीणों का कहना है की इसे जल्द से जल्द धस्त कर दिया जाए जिससे जान मान कि हानि ना हो
नेपानगर तहसील के मांडवा ग्राम में जर्जर हो चुके आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र भवन, कभी हो सकता है धस्त
नेपानगर। बुरहानपुर के तहसील नेपानगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवा में बुनियादी जनसुविधाओं की स्थिति और जर्जर हो चुके आंगनवाड़ी भवन तथा स्वास्थ्य केंद्र को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि ग्रामीण इस बात को लेकर आशंकित हैं कि भवन कभी भी ढह सकता है, जिससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है।
अधिकारियों की सुस्ती से बढ़ रहा खतरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय नागरिकों द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर पंचायत को लिखित रूप से कई बार अवगत कराया गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालात यह हो गई हैं कि भवनों की जर्जर स्थिति एंव गंभीर खतरे को देखते हुए
नागर मैडम द्वारा पंचायत को पूर्व में भी लिखित पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया था। आरोप है कि पंचायत और स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिकायतों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बार-बार की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अब इस जानलेवा ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त करने और नए भवन के निर्माण की मांग उठाई है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि को टाला जा सके।
आप देख रहे है 👇


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें