नेपानगर में किसानों का फूटा गुस्सा बिजली, सड़क और आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने नेपानगर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
नेपानगर। क्षेत्र के किसानों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान संघ सक्रिय हो गया है। क्षेत्र के किसानों का सब्र मंगलवार, 15 सितंबर को जवाब दे गया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले नेपानगर के अन्नदाताओं ने अपनी विभिन्न कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर लामबंद होकर तहसील कार्यालय का रुख किया। किसानों ने तहसीलदार जगन वास्कले को एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की है।
क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि ग्रामीण अंचलों में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है।अनियमित बिजली आपूर्ति, खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त और सुचारू रूप से बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं। नेपानगर से बदनापुर गजानंद मंदिर से बदनापुर मार्ग, नावया टंकी से सातयायरी मार्ग का नवीनीकरण कराया जाये सड़कों की बदहाली ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों की ओर जाने वाले मार्गों की हालत जर्जर हो चुकी है, जिससे फसल मंडियों तक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।पशुओं से फसल सुरक्षा, खेतों में पालतू व आवारा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे। तहसीलदार जगन वास्कले ने किसानों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उच्च अधिकारियों तक बात पहुँचाने और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें