नेपानगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
नेपानगर । विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही विशेष यात्रा के नेपानगर आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ विधायक मंजू राजेंद्र दादू, मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन ,कलेक्टर हर्ष सिह , पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष मनोज माने, अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, पूर्व नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान,राजेश चौहान , ज्ञानेश्वर महाजन समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए प्रशासन और संगठन मिलकर समन्वय के साथ काम करें।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सांसद को आश्वस्त किया है कि तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रबंध चाक-चौबंद कर लिए जाएंगे। यात्रा के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आमजनों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें