सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर सहकारी भंडार की साधारण सभा में हंगामा कर्मचारियों का पीएफ-ग्रेच्युटी रुका होने पर सवालों से भागे पदाधिकारी

 





अध्यक्ष और संचालकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, बिना जवाब दिए बैठक छोड़कर चलते बने जिम्मेदार ​31मई 2022 से बकाया है मजदूर का भुगतान, कलेक्टर और डी.आर. ऑफिस में चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिला न्याय

नेपानगर । प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार (सोसाइटी) की साधारण वार्षिक सभा की बैठक सोमवार, 28 सितंबर को स्थानीय अनुरोध भवन में जोरदार हंगामे के बीच समाप्त हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान आए फंड और हिसाब-किताब पर चर्चा चल रही थी, तभी सोसाइटी के एक गरीब मजदूर के बकाए का मुद्दा उठने पर माहौल गरमा गया। स्थिति यह बनी कि पदाधिकारी बिना जवाब दिए ही बैठक बीच में ही छोड़कर चलते बने।

​मई 2022 से रुका है मजदूरों का भुगतान

​बैठक के दौरान मजदूर मधु लक्ष्मण गायकवाड़ ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें 31 मई 2022 से न तो ग्रेच्युटी दी गई है और न ही भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन का निर्धारित भुगतान किया जा रहा है। पीड़ित मजदूर ने बताया कि इस लंबे अंतराल में उसने न्याय के लिए कई बार खंडवा कलेक्टर कार्यालय और डी.आर. ऑफिस (सहकारिता विभाग) में आवेदन दिए, लेकिन आज तक उन्हें कोई राहत या निराकरण नहीं मिला है।

​जनप्रतिनिधियों ने दागे तीखे सवाल

​मामले की गंभीरता को देखते हुए बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों सौजन्य तिवारी और प्रवीण काटकर ने सोसाइटी प्रबंधन से कड़े सवाल किए। उन्होंने अध्यक्ष घिसुलाल जैन, उपाध्यक्ष रमेश सिंग और संचालक उमेश सोनी से पूछा कि आखिर पिछले कई वर्षों से मजदूरों के हक का पैसा क्यों रोका गया है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

​संतोषजनक जवाब न मिलने पर बैठक निरस्त कर भागे पदाधिकारी

​जनप्रतिनिधियों द्वारा तीखे और तथ्यात्मक सवाल पूछे जाने पर कमेटी के पास कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं था। असहज स्थिति और तीखे सवालों से घबराए पदाधिकारियों ने बिना किसी नतीजे पर पहुंचे बैठक को अचानक निरस्त कर दिया और मौके से चलते बने।

​जिम्मेदारों के इस रवैये से स्थानीय नागरिकों और मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि सहकारिता संस्थानों में इस प्रकार मनमानी चलेगी और मजदूरों के वैध अधिकारों को दबाया जाएगा, तो आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर कहां जाएगी।उन्होंने 11 वर्षों का रिकॉर्ड मांगा है साथी हि आम चुनाव कराने की मांग बैठक के बाद अंशधारियों ने सर्वसम्मति से संस्था में आम चुनाव कराए जाने की मांग उठाई। साथ ही पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई।

 उच्चाधिकारियों से जांच की मांग

मजदूर के भुगतान को लेकर अब निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सहकारी संस्था में मजदूर के वैध भुगतान को लेकर वर्षों से स्थिति स्पष्ट नहीं होना गंभीर मामला है। 

​आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...