इंदिरा नगर में गणेश उत्सव पर आदिवासी नृत्य की धूम, युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।
गणेश उत्सव में आदिवासी नृत्य पर झूमे युवा इंदिरा नगर में राम राजे मित्र मंडल ने किया आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में दी प्रस्तुति
नेपानगर। सोमवार 21 सितंबर2026 शाम शहर के इंदिरा नगर में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। राम राजे मित्र मंडल द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
उत्सव के दौरान युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ढोल की थाप पर सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य शुरू होते ही पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और युवा पारंपरिक धुनों पर जमकर झूमे। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
प्रतिवर्ष होते हैं आयोजन
राम राजे मित्र मंडल के सदस्यों—शुभम शिंदे, विवेक चौहान, मनीष भोयटे, हेमंत गजरे और गजेंद्रसिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा प्रतिवर्ष इसी तरह गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई प्रकार के पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें