नेपानगर। भातखेड़ा, 16 सितंबर 2026 संजय नगर के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मसक नदी के समीप आवंटित भूमि का बुधवार को निरीक्षण किया गया। जनहित में किए गए इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटिल के साथ राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी और नगर पालिका के इंजीनियर मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुनर्वास के लिए आवंटित भूमि की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मौके पर उपलब्ध सुविधाओं और पुनर्वास के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। प्रभावित परिवारों के हित में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान पुनर्वास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा प्रभावित परिवारों के हित में जरूरी कार्यवाही करने पर विचार-विमर्श किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें