नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में गूंजी युवाओं की आवाज़ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत खकनार ब्लॉक में हुआ सीधा संवाद
खकनार ।क्षेत्र के युवाओं और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मुखरता से उठाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार ब्लॉक में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं पर खुलकर चर्चा की।
भर्ती घोटालों और पेपर लीक पर हुई गंभीर चर्चा
संवाद के दौरान मुख्य रूप से बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे भर्ती घोटालों और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर आ रही अनिश्चितताओं और चिंताओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए उनकी आवाज़ को संगठित और मजबूत तरीके से उठाने की आवश्यकता है।
19 सितंबर को इंदौर में होने वाले महासम्मेलन पर विशेष फोकस
कार्यक्रम के अंत में आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रहे जननायक श्री राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में यह विचार-विमर्श किया गया कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों, ताकि क्षेत्र के युवाओं की आवाज़ को प्रांतीय स्तर पर एक बड़ी मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों की ओर से दोहराया गया कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सम्मिलित हुए
युवा कांग्रेस विधानसभा यूथ अध्यक्ष आकाश राठौर
श्री रविंद्र महाजन बुरहानपुर ,ग्रामीण ( कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष )
श्री प्रवीण महाजन (कांग्रेस जिला अध्यक्ष - ग्रामीण)
श्री अजय महाजन (ब्लॉक अध्यक्ष)
श्री पदम कुमार सिंह चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष)
श्री रेवल सिंह जुनेजा
श्री गजानन पाठक
“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना और उनके भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ एक संगठित संघर्ष की रूपरेखा तैयार करना है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें