एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश लेकर नेपानगर पहुंची जल-जन सेवा संकल्प यात्रा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाना तथा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है।
नेपानगर। 24 सितंबर 2026 गुरुवार के दिन वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही जल-जन सेवा संकल्प यात्रा का गुरुवार को नेपानगर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकली यात्रा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
शिवाजी पार्क में किया पौधारोपण
यात्रा के स्वागत अवसर पर छत्रपति शिवाजी पार्क में कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू और पूर्व विधायक सुमित्रा कासडेकर ,राजेश चौहान , युवा महामंत्री राहुल यादव, पार्षद ज्ञानेश्वर महाजन ने पौधारोपण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान जल संरक्षण को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। वडनगर से वाराणसी तक का यह सफर सांस्कृतिक जुड़ाव और सेवा भावना का संदेश भी दे रहा है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें