नेपानगर। राजीव नगर वार्ड-1 में आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान-2026 का सोमवार को समापन हुआ। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ विषय पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद भी हुआ। आयोजन में मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ पौधारोपण किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने महिलाओं और बच्चों को फल व मिठाई वितरित की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सरोज मोहासे, छाया गुड़गे, सविता कैथवास, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ममता उमरिया सहित कार्यकर्ता स्वर्णा नागवंशी, सुनीता पगारे, लक्ष्मी गज्जाम और सहायिकाएं मौजूद रहीं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें