बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धावटी रोड पर हुई पिकअप वाहन लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।
खकनार पुलिस ने बुरहानपुर जिले में हुई लूट की वारदात का पिकअप वाहन के सामने बाइक अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक को खकनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए पिकअप वाहन को भी सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना का विवरणतारीख और समय: बुरहानपुर MP 31 अगस्त की रात 11.30 बजे
स्थान: ग्राम धावटी के पास।
वारदात: 31 अगस्त की रात ग्राम धावटी के पास बाइक अड़ाकर दो बदमाशों ने पिकअप चालक और उसके हेल्पर के साथ मारपीट की थी।
पुलिस की कार्रवाईगिरफ्तारी: खकनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपी दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें