उप स्वास्थ्य केंद्र बिरोदा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निक्षय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 80 लोगों की जांच की गई है........
प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर जिले के सीएमएचओ डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा जी के आदेश अनुसार एवं शाहपुर हॉस्पिटल के सीबीएमओ डॉ अरूण सिंह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय शिविर का आयोजन किया गया था l टीबी विभाग बुरहानपुर से नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी की उपस्थित में लोगों को टीबी के प्रमुख कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। शिविर में 80 लोगों की x-ray मशीन से टीबी की जांच की गई है l साइटीबी और नॉट टीबी की जांच की गई है शिविर में टीबी टीमेंट सुपरवाइजर विनोद लाड ने टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी है अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते है तो टीबी की जांच सरकारी हॉस्पिटल में जाकर निशुल्क जांच करवा लेना चाहिए ताकि अगर किसी व्यक्ति को टीबी के बीमारी निकल जाए l तो उस व्यक्ति को समय पर दवाई चालू कर सके l टीबी के प्रमुख लक्षण - भूख न लगना ,दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी आना, वजन कम होना, खांसी के साथ खून आना, बुखार आना आदि बार बार टीबी होना, हल्का बुखार आना आदि l परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया ह...