बुरहानपुर जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।
मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद नेपानगर अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटील, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, परियोजना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे। नगर निगम बुरहानपुर द्वारा रेणुका झील उन्नयन के कार्य की समीक्षा में झील का कार्य माह फरवरी 2026 में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा भविष्य में वहां बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कहा गया। इस संपूर्ण व्यवस्था को उचित स्वरुप में संचालन व संधारण हेतु आउटसोर्स करने का सुझाव भी दिया गया। नगर निगम बुरहानपुर की जल प्रदाय योजना की समीक्षा में विधायक श्रीमती चिटनिस ने इन्टेकवेल व ट्रीटमेंट प्लांट पर स्टेण्ड-बायट्रान्सफार्मर लगाने की आवश्यकता बताई और उसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने क...