थाना किल्लौद पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त कर आरोपीगण सुरपाल भिलाला एवं विष्णु भिलाला को गिरफ्तार किया गया है ।
थाना किल्लौद पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त खंडवा,पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के द्वारा चोरी के आरोपियों शीघ्र गिरफ़्तार कर माल मशरुका बरामद करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा के द्वारा अपने स्टाफ की सहायता से चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त कर आरोपीगण सुरपाल भिलाला एवं विष्णु भिलाला को गिरफ्तार किया गया है । दिनांक 14.02.26 को थाना किल्लौद पर फरियादी शांतिलाल पिता जगदीश केवट जाति ढीमर उम्र 40 साल निवासी ग्राम झागरिया अपने पडोसी प्यारेलाल पिता शिवलाल केवट जाति ढीमर उम्र 45 साल, सीताराम पिता रामसिंह केवट जाति ढीमर उम्र 40 साल एवं बालाराम पिता जगदीश केवट जाति ढीमर उम्र 34 साल सभी निवासी ग्राम झागरिया के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.02.26 के सुबह करीब 11 बजे वह और उसके पडोसी ...