बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सोमवार को चार कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी ही नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया। पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए वार्डों में विकास कार्य न होने का आरोप लगाया। खास बात यह है कि नेपानगर नगर पालिका में कांग्रेस की ही परिषद है। धरने पर चार महिला पार्षद उनके प्रतिनिधि बैठे। बोले- हर बार केवल आश्वासन ही मिला पार्षदों का आरोप है कि उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन-चार दिनों के भीतर विकास कार्य शुरू नहीं हुए, तो वे पहले क्रमिक भूख हड़ताल और फिर पूर्ण भूख हड़ताल करेंगे। नेपा अध्यक्ष से कई बार शिकायत की पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल ने बताया कि नगर पालिका में कई कार्य लंबित हैं। उन्होंने सीएमओ मोहन सिंह अलावा और नपा अध्यक्ष भारती विनोद पाटील से कई बार शिकायत की है। नेपानगर नगर पालिका में मचे इस राजनीतिक घमासान ने स्थानीय प्रशासन और सत्ताधारी दल के भीतर के अंतर्विरोधों को उजागर कर दिया है। अपनी ही परिषद के खिलाफ पार्षदों का धरने पर बैठना...