बुरहानपुर जिले के नेपानगर में नेपा लिमिटेड ने एक बार फिर सामाजिक दायित्व निभाते हुए नगर को संभावित पेयजल संकट से बचा लिया है। संस्थान ने लगभग 60 वर्ष पुराने नावथा जल शोधन संयंत्र को अपने ही संसाधनों से सफलतापूर्वक चालू कर न केवल जल आपूर्ति बहाल की, बल्कि लाखों रुपये के अतिरिक्त खर्च को भी टाल दिया।
नेपा लिमिटेड (नेपानगर) का भारत के औद्योगिक इतिहास में हमेशा से एक विशेष स्थान रहा है, और इस पहल ने साबित कर दिया है कि एक संस्थान अपने संसाधनों का सही उपयोग कर समुदाय के लिए कितना बड़ा बदलाव ला सकता है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एशिया की प्राचीनतम शासकीय पेपर मिलों में शामिल नेपा लिमिटेड ने एक बार फिर सामाजिक दायित्व निभाते हुए नगर को संभावित पेयजल संकट से बचा लिया है। संस्थान ने लगभग 60 वर्ष पुराने नावथा जल शोधन संयंत्र को अपने ही संसाधनों से सफलतापूर्वक चालू कर न केवल जल आपूर्ति बहाल की, बल्कि लाखों रुपये के अतिरिक्त खर्च को भी टाल दिया। नवागत सीएमडी नरेश सिंह के नेतृत्व में संस्थान में सकारात्मक और कार्योन्मुख वातावरण निर्मित हुआ है, जिसके चलते लंबे समय से लंबित तकनीकी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। हाल ही में संयंत्रों का परीक्षण केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके बाद आयोजित वेंडर मीट में देशभर के सप्लायर्स ने नेपा लिमिटेड में व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर रुचि दिखाई। बुरहानपुर जिले के नेपान...