बुरहानपुर जिले के खकनार में आज जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों, भारी-भरकम बिजली बिलों और ईंधन की अनुपलब्धता से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बुरहानपुर जिले के खकनार में आज जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, प्रदेश में बढ़े हुए बिजली बिलों तथा पेट्रोल-डीजल की अनुपलब्धता से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। इन जनविरोधी परिस्थितियों के विरोध में आज पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) रविंद्र महाजन जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार खकनार को ज्ञापन सौंपकर जनता को राहत देने एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी खकनार के ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन जी, गजानन पाठक जी, भास्कर महाजन जी, वासु पाटिल जी, गोकुल पाटिल जी, नवल राठौड़ जी, प्रमोद महाजन जी, निलेश पाशे जी, शैलेश पाटिल जी, निक्कू यादव ...