सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रदेश सहित जिले के मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की



छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत किए गए इस वितरण से जिले के कई श्रमिक परिवारों को एक महत्वपूर्ण आर्थिक सुरक्षा मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रदेश सहित जिले के मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थितजनों द्वारा देखा एवं सुना गया।

वितरण का संक्षिप्त विवरण (छिंदवाड़ा जिला)

​कुल लाभांवित परिवार: 74 हितग्राही परिवार

​कुल वितरित राशि: ₹1 करोड़ 60 लाख

​माध्यम: सिंगल क्लिक के जरिए सीधे बैंक खातों में (DBT)

श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना अंतर्गत जिले के असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत 74 मृत श्रमिकों के परिवार/हिताधिकारियों को सामान्य मृत्यु की दशा में प्रति श्रमिक रूपये 2 लाख की दर तथा दृर्घटना की स्थिति में मृत श्रमिकों के परिवार/हिताधिकारियों को रूपये 4 लाख की दर से सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में किया गया। गुरूवार को जिले के सामान्य मृत्यु के 68 प्रकरणों तथा दुर्घटना में मृत्यु के 6 प्रकरणों में 1 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि अंतरित की गयी।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...