सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महंगाई और जनसमस्याओं के विरुद्ध कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 


बुरहानपुर जिले के खकनार में आज जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों, भारी-भरकम बिजली बिलों और ईंधन की अनुपलब्धता से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

बुरहानपुर जिले के खकनार में आज जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। गैस  सिलेंडर के बढ़ते दाम, प्रदेश में बढ़े हुए बिजली बिलों तथा पेट्रोल-डीजल की अनुपलब्धता से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। इन जनविरोधी परिस्थितियों के विरोध में आज पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) रविंद्र महाजन जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार खकनार को ज्ञापन सौंपकर जनता को राहत देने एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी खकनार के ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन जी, गजानन पाठक जी, भास्कर महाजन जी, वासु पाटिल जी, गोकुल पाटिल जी, नवल राठौड़ जी, प्रमोद महाजन जी, निलेश पाशे जी, शैलेश पाटिल जी, निक्कू यादव जी, मयूर पाटिल जी, राजेंद्र शुक्ला जी, अप्पू शुक्ला जी, नारायण महाजन जी, प्रकाश चौधरी जी, प्रतीक महाजन जी, रोशनसिंह सरदार जी, मिलिंद चौधरी जी एवं समस्त कांग्रेस के साथी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

नेतृत्व और सहभागिता

​यह विरोध प्रदर्शन पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) रविंद्र महाजन जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार खकनार को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सरकार इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर जनता को राहत प्रदान करे।

"जनता महंगाई की मार झेल रही है। सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए कांग्रेस का यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक आमजन को राहत नहीं मिल जाती।"

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...