नेपानगर के रतागढ़ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक हिंसा और नशे की लत ने एक बार फिर एक मासूम कि जान ले ली
नेपानगर के रतागढ़ क्षेत्र से पति बना पत्नी का कातिल पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाया यह वारदात घरेलू हिंसा और शराब की लत के भयानक परिणामों को दर्शाती है। नेपानगर के रतागढ़ क्षेत्र में 9 अप्रैल की रात हरीश पाटिल नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने गंभीर हालत में दिए अपने बयानों में स्पष्ट किया है कि उसका पति शराब का आदी है और इसी विवाद के चलते वह शराब पीकर आया ओर मुझ पर पेट्रोल डालकर हत्या करने का प्रयास किया और उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना का विवरण दिनांक: 09 अप्रैल की रात। स्थान: रतागढ़, नेपानगर (मध्य प्रदेश)। आरोपी: हरीश पाटिल (पिता: वसंत पाटिल)। कारण: आरोपी पति शराब का आदि है। शराब के नशे में विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता का संघर्ष और मृत्यु घटना के बाद पीड़िता की स्थिति काफी गंभीर थी, जिसके कारण उसे कई अस्पतालों में ले जाना पड़ा: नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: प्राथमिक उपचार किया गया। बुरहानपुर: स्थिति बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इंदौर (...