बुरहानपुर के गुड हॉस्पिटल का अस्थायी लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद मरीज भर्ती किए जाने का मामला सामने आया।
मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र के गुड हॉस्पिटल (Good Hospital) में CMHO के आदेशों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद अस्पताल द्वारा मरीजों को भर्ती कर गुमराह करने, मुफ्त इलाज का लालच देकर आयुष्मान योजना से लाखों रुपए के बिल निकालने, और जमीन पर लिटाकर इलाज करने के गंभीर आरोप लगे हैं बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के गुड हॉस्पिटल पर आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थायी लाइसेंस निरस्त किए जाने और नए मरीज भर्ती नहीं करने के निर्देशों के बावजूद अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आयुष्मान योजना के नाम पर गुमराह करने तथा नियमों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में पाई गई खामियों के चलते गुड हॉस्पिटल का अस्थायी लाइसेंस एक माह के लिए निरस्त कर दिया था और नए मरीजों को भर्ती नहीं करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अस्प...