नेपानगर में नशामुक्ति के नशे से दूरी अभियान 2.0 तहत पुलिस की बाइक जागरूकता रैली हाट बाजार पहुंची , ग्रामीणों को दिलाई शपथ, 30 जुलाई तक चलेगा अभियान ।
बुरहानपुर जिले में 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत नेपानगर पुलिस ने दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार दोपहर बाइक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नेपानगर में पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी: हाट बाजार में बांटे गए जागरूकता पर्चे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर पुलिस नशे के खिलाफ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और क्विज स्पर्धाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नेपानगर में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत आज स्थानीय हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों और युवाओं को जागरूक किया गया। बाजार में पुलिस ने ग्रामीणों को पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नेपानगर थाने के एसआई श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और व्यक्तित्व को बर्बाद करता है, बल्कि उसके रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित कर...