सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर में नशामुक्ति के नशे से दूरी अभियान 2.0 तहत पुलिस की बाइक जागरूकता रैली हाट बाजार पहुंची , ग्रामीणों को दिलाई शपथ, 30 जुलाई तक चलेगा अभियान ।

 



बुरहानपुर जिले में 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत नेपानगर पुलिस ने दिनांक 19 जुलाई 2026  रविवार दोपहर बाइक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।


नेपानगर में पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी: हाट बाजार में बांटे गए जागरूकता पर्चे


 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में  नेपानगर पुलिस नशे के खिलाफ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और क्विज स्पर्धाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

नेपानगर में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत आज स्थानीय हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों और युवाओं को जागरूक किया गया। बाजार में पुलिस ने ग्रामीणों को पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

​नेपानगर थाने के एसआई श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और व्यक्तित्व को बर्बाद करता है, बल्कि उसके रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपना भविष्य शिक्षा, खेल व सकारात्मक गतिविधियों में संवारें।

अभियान की मुख्य बातें:

​अवधि: 15 जुलाई से 30 जुलाई तक (जिले के सभी थानों और चौकियों में प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम)।

गतिविधियां: चित्रकला, रंगोली, निबंध, नुक्कड़ नाटक और क्विज स्पर्धा जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन।

आज की गतिविधि: रविवार के हाट बाजार में ग्रामीणों को नशामुक्ति से संबंधित पर्चे (पम्फलेट्स) वितरित कर जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि इस पखवाड़े के दौरान जिलेभर के सभी थानों और चौकियों में प्रतिदिन लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, रंगोली, निबंध, नुक्कड़ नाटक और क्विज स्पर्धा जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को हाट बाजार के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता पर्चे वितरित किए, जिसे ग्रामीणों ने काफी सराहा।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...