नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।
नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवा कांग्रेस नेपानगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़ के नेतृत्व में खकनार तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भास्कर महाजन जी, स्नेहल चौधरी जी, राजेंद्र शुक्ला जी, आंचल पाटिल जी एवं गजानन पाठक जी प्रमोद पाटिल विकास राठौड़ मयूर पार्टी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। आप देख रहे है 👇