बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (थाना गणपति नाका क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में पुलिस को मिली अहम सफलता
बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (थाना गणपति नाका क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है
बुरहानपुर: इच्छेश्वर हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (गणपति नाका थाना क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमलाल (पिता आसाराम मोर) ने पूछताछ में बताया कि 17 जुलाई को उसने जिले के इच्छेश्वर हनुमान मंदिर से पूजा में प्रयुक्त एक तांबे का घड़ा, 3 पीतल की घंटियाँ और दो मंजीरे चुराए थे।
गणपति नाका थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गणपति नाका थाना पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले का सफल खुलासा करने में गणपति नाका थाना प्रभारी कमल पवार, एएसआई किशोर मोहनिया, संतोष चौहान और सूचना संकल्प के नितेश सपकाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें