बुरहानपुर जिले के सीतापुर ग्राम पंचायत के सरपंच अमर सिंह मंडलोई द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में उठाए गए आत्मघाती कदम और उसके बाद के घटनाक्रम ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में सीतापुर सरपंच अमर सिंह मंडलोई द्वारा जहरीली औषधि पीकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद अस्पताल में मिलने पहुंची अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति सिंह राठौड़ बुरहानपुर जिला ग्राम पंचायत सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई,द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर जहरीली औषधि पीकर आत्महत्या का प्रयास किया गया, जिस वजह से कलेक्टर कार्यालय में भगदड़ मच गई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर हर्ष सिंह ने तत्काल सरपंच को शासकीय अस्पताल में उपचार हेतु भिजवाया, किंतु स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिवारजनों ने सरपंच को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इस तारतम्य में, आज सरपंच संघ की अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति सिंह राठौड़ क्षेत्र के अन्य ग्राम पंचायत के लगभग 20 सरपंचों के साथ निजी अस्पताल में उनका हाल-चाल जानने के लिए पहुंची,सरपंच की तबीयत नाजुक बनी हुई है, अस्पताल में भर्ती: कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर उन्हें तुरंत शासकीय अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर...