खंडवा के बोरगांव चौकी क्षेत्र में एक विक्षिप्त बालिका के साथ जघन्य अपराध का मामला सामने आया है पंधाना पुलिस ने घटना के महज 06 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश खंडवा जिला पुलिस चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए विक्षिप्त बालिका के साथ घृणित कृत्य करने वाले आरोपी को 06 घंटे के अंदर गिरफतार कर भेजा जेल खंडवा पुलिस द्वारा लगातार गंभीर महिला सम्बन्धी अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही कि जा रही है। खंडवा जिला पुलिस चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए विक्षिप्त बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी जितेन्द्र पिता हुकुमचंद पटेल जाति कुन्बी उम्र 34 वर्ष निवासी जामली खुर्द को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। घटना विवरण:- चौकी बोरगांव थाना पंधाना मे दिनांक 12.08.2026 को फरियादीया ने सूचना दिया कि उसके घर के पास रहने वाले जितेन्द्र पिता हुकुमचंद पटेल निवासी जामली खुर्द ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया और जबरदस्ती उसका हाथ पकडकर खिंचकर अपने खले में बने कमरे में ले गया उसके साथ गलत काम किया और किसीको बताने पर जान से मारने की धमकी दी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप क्र 345/26 धारा 64(2),64(2)(एम),351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । ...