मध्य प्रदेश के खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन सहयोग” पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाईलों की पतारसी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से कुल 109 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 20,48,000/- रुपये बताई जा रही है
मध्य प्रदेश खण्डवा पुलिस ने “ऑपरेशन सहयोग” में वापस करवाए अभियान की मुख्य हाइलाइट्स (वर्ष 2026) हालिया जप्ती: 109 मोबाइल (कीमत: ₹20,48,000/-) कुल रिकवरी (2026): अब तक कुल 383 मोबाइल वापस कराए जा चुके हैं। कुल कीमत: रिकवर किए गए मोबाईलों की कुल कीमत 66 लाख 48 हजार रुपये है। बरामदगी के क्षेत्र: ये मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत से बरामद किए गए हैं। इनमें वर्ष 2023, 2024, 2025 के साथ-साथ वर्ष 2026 में 20 से 25 दिन पूर्व गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक, जिला खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा गुम हुए मोबाईलों की पतारसी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन ‘‘सहयोग‘‘ लगातार चलवाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत सायबर सेल एवं समस्त थाना प्रभारीगण को लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्रसिंह कंवर के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं समस्त थानों द्वारा समन्वय स्थापित कर पुनः कुल 109 मोबाईल ...