सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेहद खूबसूरत हैं हेमा मालिनी की भतीजी, एक समय में अजय देवगन की रह चुकी हैं हीरोइन

 मधु उनके भाई रघुनाथ की बेटी हैं. मधु का पूरा नाम मधुबाला है, लेकिन फिल्मों में एंट्री करते समय उन्होंने अपना नाम मधु कर रख लिया था. हेमा मालिनी की भतीजी मधु ने अजय देवगन के साथ फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया. पहली ही फिल्म से वह बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं.

नई दिल्ली:- हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने समय में फैंस के दिलों पर राज किया. उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी. वह एक्ट्रेस, डांसर हैं और बाद में पॉलिटिशियन भी बनीं. उन्होंने राज कपूर (Raj Kapoor) के साथ फ़िल्म 'सपनों का सौदागर' से डेब्यू किया था. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के कारण उन्हें 'ड्रीमगर्ल' कहा गया. हेमा मालिनी की एक भतीजी भी है, जो उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है. हेमा की भतीजी का नाम मधु (Madhu) है और मधु ने भी अपनी बुआ की तरह ही फिल्मों में करियर बनाया. 

मधु उनके भाई रघुनाथ की बेटी हैं. मधु का पूरा नाम मधुबाला है, लेकिन फिल्मों में एंट्री करते समय उन्होंने अपना नाम मधु कर रख लिया था. हेमा मालिनी की भतीजी मधु ने अजय देवगन के साथ फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया. पहली ही फिल्म से वह बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी, लेकिन जल्द ही उनका स्टारडम खत्म होने लगा. ऐसे में वह शादी कर के फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं. उनकी शादी जूही चावला (Juhi Chawla) के पति जय मेहता के कजिन से हुई है. 


मधु शाह मूल रूप से तमिलियन हैं. एक इंटरव्यू के दौरान मधु ने बताया था कि उनके साथ इंडस्ट्री में गलत हुआ. एक बड़े बैनर की फिल्म की 4 दिनों तक उन्होंने शूटिंग की और उन्हें रिप्लेस कर के किसी और एक्ट्रेस को ले लिया गया. इस बात से वह बेहद दुखी हुईं. हेमा मालिनी की भतीजी होने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला.

 मधु शाह के पति आनंद शाह हैं, 1999 में दोनों ने शादी की थी. मधु शाह की दो बेटियां अमेया और कीया शाह हैं. मधु के पति को बिजनेस में भारी घाटा हुआ था, तब अपना बंगला 100 करोड़ रुपए में बेचकर कर्ज चुकाया और सामान्य से घर में रहने लगीं. मधु इसके बाद टीवी शो में भी दिखीं, वह टीवी शो ‘आरंभ' में नजर आई थीं. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...