सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दीप क्लिनिक की शिकायत पर कार्रवाई करने में स्वास्थ्य विभाग का सुस्त रवैया !

 बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने कार्रवाई करने का दिया आश्वासन !





मातापुर बाजार में आशा स्टोर के पास संचालित दीप क्लिनिक की नेपानगर के समाजसेवी सुनिल मोरे ने बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी !

B.E.M.S & D के डिग्री धारकों को मरीज भर्ती करने की नहीं होती हैं अनुमति ! और ना ही इंजेक्शन लगाने की अनुमति नहीं है! क्यों की यह एक एलोपैथिक चिकित्सा प्रक्रिया है! लेकिन सूत्र बताते हैं की दीप क्लिनिक संचालक द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने से लेकर सलाइन की बोतल लगाकर भर्ती तक करते हैं!

शिकायत कर्ता सुनिल मोरे का कहना है की स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ खानापूर्ति और दिखावे के नाम पर प्रतिवेदन बनाकर ले जाने की कार्रवाई की है! आखिरकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास लिखित शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कारवाई करने में


इतनी लेट लतीफी क्यूं कि जा रही हैं यह बात अब शहर में चर्चा का विषय बनती जा रही है! शहर के आशा स्टोर के पास संचालित दीप क्लिनिक संचालक द्वारा मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यापारी कॉलेज रोड़ स्थित एक निजी दुकान में मरीजों को सलाइन की बोतल लगाने के लिए बनाया गया है जहां करीब 4 से 5 मरीजों को सलाइन की बोतल लगाने की व्यवस्था कर रखी है! जहां मरीजों को सलाइन की बोतल लगाई जाती है जिसको स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा भी था और मरीज को सलाइन की बोतल लगी हुई मिलने पर अधिकारियों ने उसकी वीडियोग्राफी भी करी जिसके बाद प्रतिवेदन बनाकर ले गए थे! दीप क्लिनिक की शिकायतकर्ता और समाजसेवी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह से भी कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन इस मामले पर अब तक बुरहानपुर कलेक्टर महोदय द्वारा भी कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली हैं!

क्या कहना है साहब का

इस संबंध में बुरहानपुर

कलेक्टर हर्ष सिंह का कहना है की में कार्रवाई के लिए निर्देशित करता हूँ,

- हर्ष सिंह,

कलेक्टर बुरहानपुर




        आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...