सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही हुई उजागर नवजात शिशुओं की अदला-बदली से मचा हड़कंप

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी लगाया लापरवाही का आरोप तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग.!


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर जिला अस्पताल में लापरवाही के कारण महिलाओं को प्रसव के बाद बच्चा अदला-बदली का एक बड़ा मामला सामने आते ही माहौल गरमा गया यहां लापरवाह नर्स ने जिस महिला को बेटी हुई उसे बेटा और जिसे बेटा हुआ उसे बेटी सौंप दी गई जानकारी मिलते ही परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया आपको बतादे जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चों को ऑक्सीजन कम होने के कारण एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया नवजात शिशु में नवजात लड़के को आक्सिजन की पूर्ति होते ही उसे लौटाने के लिए गेट पर पहुंचे नर्स की लापरवाही के कारण वहां लड़की के माता पिता को लड़का सौंप दिया गया तकरीबन 10 घंटे बीतने के बाद इस बात का खुलासा हुआ तब परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और उन्हें दोनों प्रसव माताओं को उनके बच्चे लौटाये गए वैसे अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने भी माना कि इस प्रकार की घोर लापरवाही सामने आई है इनके द्वारा कोई कार्यवाही तो नहीं की गई मगर दुबारा लापरवाही न हो जिसके लिए सभी को सिर्फ हिदायत दी गई है गनीमत रही कि समय रहते जानकारी मिलने के बाद माता पिता को अपने असल बच्चे मिल गए नहीं तो असल मां बाप से अपने अपने बच्चे बिछड भी सकते थे अब देखना या होगा कि क्या इस प्रकार की लापरवाही दुबारा होंगी या फिर अस्पताल प्रबंधन इस पर लगाम लगाएगा या बस हिदायद देकर मामला दब जायेगा यह तो समय बताएगा।


आशा कार्यकर्ता के सतर्कता से हुआ खुलासा

जब नर्सिंग स्टाफ द्वारा नवजात बालिका जिसे बेटा हुआ उसे सौंप दी गई ठीक उसी समय आशा कार्यकर्ता को बच्चा अदला बदली का शक होने पर इसकी जानकारी माता पिता को दि गई की आपके यहाँ बेटा हुआ था बेटी नहीं तब जाकर असल माता पिता को अपना पुत्र मिल गया वैसे ड्यूटी डॉक्टरों द्वारा असल माता पिता को अपने बच्चे वेकर और विश्वास दिलाकर मामला शांत किया गया | कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी लगाया लापरवाही का आरोप तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में है अस्पताल में अव्यवस्था का अम्बार लगा हुआ है डॉक्टर की कमी लगातार बनी हुई है जिला अस्पताल में जिम्मेवार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है आज हुई घटना ने अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है नवजात बच्चों की अदला बदली होना काफी शर्मनाक और निराशाजनक है इतनी महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की लापरवाही होना बेहद चिंताजनक है जिला कांग्रेस इस मामले की जांच की मांग करती है साथ ही इस मामले में दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों को निलंबन की मांग करती है ताकि आगे इस तरह की लापरवाही नहीं हो वैसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी मांग रखी है सम्बंधित विभाग से कब मिलकर अपनी आवाज कब उठाते है या नहीं यह तो समय बताएगा।

          



                      आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...