सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार को ठाकुर वीरेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल मैं तनाव मुक्त परीक्षा को लेकर पे चर्चा का विषय

 

भारत सरकार के दिशा निर्देशन और सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड द्वारा मंगलवार को ठाकुर वीरेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल में तनाव मुक्त परीक्षा को लेकर परीक्षा पे चर्चा विषय पर एक संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की गई।

 कार्यशाला का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिले के विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर और करियर काउंसलर अजय सिंह मौर्य द्वारा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे शालेय छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित भय, चिंता और दबाव विद्यार्थियों के तनाव को बढ़ाता है। परीक्षा संबंधी बहुत अधिक तनाव, जो विद्यार्थी अपने ऊपर डाल लेते हैं या सामाजिक अपेक्षाओं के कारण वह जिस तनाव का अनुभव करते है, उसका सामना ना कर पाने के कारण विद्यार्थी प्रायः गलत आदतों में पड़ जाते हैं, जिसका उनके ऊपर एक प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जो लंबे समय तक रहता है, जो आगे चलकर उनके तनाव को और भी अधिक बढ़ा देता है। इससे निपटने के लिए जीवन में अनुशासन और अच्छी तैयारी के साथ नियमित दिनचर्या आवश्यक हैं। नियमित दिनचर्या से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान करने की सलाह दी, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग करना सीखना चाहिए। स्मार्टफोन और इंटरनेट से केवल मनोरंजन के बजाय ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए। मौर्य ने आगे कहा कि वे अपना दिन व्यवस्थित करें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। उन्होंने छात्रों से परीक्षा को उत्सव की तरह लेने की अपील की, ताकि वे दबाव महसूस न करें। वे केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने को लक्ष्य न माने अपितु, सफलता हेतु कड़ा परिश्रम करे। सफलता का अर्थ केवल अच्छी नौकरी, व्यवसाय, अच्छी आय, कार या खुद के लिए बड़ा मकान नहीं है बल्कि, आपने कितने लोगों को कामयाब किया या कामयाबी के लिए प्रभावित किया यह होता हैं। 


प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन महेंद्र केशरी ने कहा

कि माता-पिता को अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है और उसे पहचानकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। ताकि हर बच्चा तनावमुक्त होकर बिना किसी भय या दबाव के परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। कार्यशाला में मिली मौर्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं की परीक्षाओं के तनाव और लक्ष्य को लेकर उत्पन्न जिज्ञासाओं को शांत किया गया।

जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि परीक्षाओं को भयमुक्त और तनावमुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प "परीक्षा पे चर्चा" वर्ष 2018 से हर साल आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की जाती हैं तथा बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं को तनावमुक्त और सहज तरीके से कैसे हल किया जाए, इस पर चर्चा की जाती हैं। भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड द्वारा इसी तारतम्य में प्राचार्या शुभांगी यशवंत पाटिल के साथ समन्वय कर नगर के शालेय विद्यार्थियों के साथ एक संवादात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की समाप्ति पर सभी बच्चों को परीक्षाओं में सफलता हेतु शुभकामनाओं स्वरूप मुंह भी मीठा करवायाया गया।

कार्यक्रम का संचालन जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया तथा आभार पुरुषोत्तम पवार ने माना। इस दौरान मनीष सारवे, रजनी अशोक कुमार, जयश्री चौधरी, रेणुका नायके, अंजली ग्वालानी, आयुषी मतलाने, खुशबू सावले, राहुल कृष्णा, मनोज पवार, मनोज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...