सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

New Tax रिजीम में भी मिलता है PPF पर फायदा, जानें कैसे..!

टैक्‍स बचाने के लिए पीपीएफ एक बेहतर विकल्‍प माना जाता है. पुरानी टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत इसमें 80सी के तहत टैक्‍स डिडक्‍शन का फायदा मिलता है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या नई टैक्‍स रिजीम में भी ये फायदेमंद होगा और अगर हां तो कैसे, आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे.
PPF benefits on New Tax Regime: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को न सिर्फ निवेश के लिहाज से बल्कि इसे टैक्स बचाने का भी बेहतर विकल्‍प माना जाता है. यही वजह है कि भारतीय निवेशक बड़े पैमाने पर इसमें निवेश करना पसंद करते हैं. यह योजना पूरी तरह से टैक्स-फ्री है, लेकिन अगर आप नई टैक्‍स रिजीम में इसका फायदा लेना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि क्‍या इसमें भी आपको उतना ही फायदा मिलेगा.।


नई टैक्स व्यवस्था और PPF

नई टैक्स व्यवस्था में PPF में निवेश पर आपको ₹1.5 लाख तक के डिडक्‍शन यानी कटौती का लाभ नहीं मिलता है, जबकि पुरानी टैक्स व्यवस्था में इसका लाभ मिलता था. यानी अब आप PPF में जितना भी निवेश करें लेकिन न्‍यू टैक्‍स रिजीम में उस पर आपको सेक्शन 80C के तहत कोई टैक्स राहत नहीं मिलेगी. हालांकि PPF के ब्याज और माच्योरिटी पर मिलने वाली राशि नई टैक्स व्यवस्था में भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री रहेगी.

पुरानी टैक्स व्यवस्था में PPF का क्‍या मिलता है फायदा

अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत अपना टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं, तो PPF में ₹1.5 लाख तक के निवेश पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स कटौती का लाभ मिलता है. इसके अलावा PPF का ब्याज और मैच्‍योरिटी राशि टैक्स फ्री रहती है.

नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था में PPF कितना फायदेमंद?

PPF सिर्फ एक टैक्स बचाने की योजना नहीं है, बल्कि यह एक लंबी अवधि के लिए निवेश और बचत का जरिया है. इसमें गारंटीड रिटर्न के साथ टैक्स-फ्री माच्योरिटी की सुविधा मिलती है. न्‍यू और ओल्‍ड दोनों टैक्‍स रिजीम में मैच्‍योरिटी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता, जिससे कुल रिटर्न काफी बढ़ जाता है. इसलिए, भले ही नई टैक्स व्यवस्था में PPF पर 80C डिडक्शन की सुविधा नहीं मिलती, लेकिन निवेश के लिहाज से यह योजना फायदेमंद है. हालांकि जो लोग महज टैक्‍स बचाने के लिए इसमें निवेश कर रहे हैं और नई टैक्‍स रिजीम का चुनाव कर रहे हैं तो उन्‍हें इसका लाभ नहीं मिलेगा.

PPF में कितना मिल रहा है ब्‍याज?

वर्तमान में, PPF पर 7.1% की ब्याज दर मिल रही है. इस योजना में एक साल में ₹1.5 लाख तक का निवेश किया जा सकता है, और इसकी मैच्‍योरिटी 15 साल होती है. PPF कैलकुलेटर के अनुसार अगर आप ₹1.5 लाख प्रति वर्ष निवेश करते हैं, तो 15 वर्षों बाद आपकी टैक्स-फ्री मैच्योरिटी राशि ₹40.68 लाख तक हो सकती है.।


आप देख रहे हैं:-  

प्रदेश पत्रिका संदेश



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...