सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भोपाल में होली पर हादसा: रंग डाला तो पिकअप चालक ने युवक को कुचला, 200 मीटर तक घसीटता गया

 पिकअप चालक की पहचान 28 वर्षीय राहुल लोधी के रूप में हुई है, जो सुभाष कालोनी में ही रहता था। वाहन का रजिस्ट्रेशन भी उसी के नाम से है। घटना के बाद से आरोपित फरार है, पुलिस लोकेशन ट्रेस कर रही है। स्वजन ने बताया कि दो महीने पहले शैलेंद्र की सगाई हुई थी। अप्रैल में उसकी शादी होनी थी।

गाड़ी के नीचे आए युवक ने तीन घंटे इलाज के बाद तोड़ा दम। - सांकेतिक तस्‍वीर।

HighLights

  • भोपाल में मोहल्ले की सड़क से गुजर रही थी पिकअप ।
  • उस पर वहां होली खेल रहे युवकों ने रंग डाल दिया था।
  • अगले पहिए और बंफर के बीच में फंस गया था युवक।
प्रदेश पत्रिका भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया। घटना भोपाल शहर के अशोका गार्डन क्षेत्र की सुभाष कालोनी में शुक्रवार को अंजाम दी गई। पिकअप चालक फरार हो गया। मृतक 27 वर्षीय शैलेंद्र सिंह इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करता था।

  • होली पर शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे शैलेंद्र दोस्तों के साथ सड़क पर होली खेल रहा था। वे लोग आने-जाने वालों पर भी रंग बरसा रहे थे।
  • इसी बीच एक पिकअप चालक गली में आया तो उस पर भी रंग फेंका, चालक ने पहले गाड़ी को रिवर्स कर बचने का प्रयास किया।
  • इस पर शैलेंद्र और उसके दोस्तों ने उसको दौड़ाना शुरू कर दिया। उसके बाद पिकअप चालक ने तेजी से गाड़ी आगे की तरफ बढ़ाई, इसी दौरान शैलेंद्र आगे दाहिनी ओर के पहिए में फंस गया।
  • पिकअप चालक ने उसे गली के कोने तक घसीटा, वह किसी तरह पहिए की गिरफ्त से निकला तो दोस्तों ने उसे अरेरा कालोनी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
  • सिर में गहरी चोट लगने के कारण शुक्रवार को ही शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
  • अशोका गार्डन थाने के एएसआइ जयवीर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है।


      आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...