सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बालाघाट के दो युवक गिरफ्तार खकनार में हथियारों की खेप पकड़ाई बैग से निकली दो देशी पिस्टल,


 


बुरहानपुर। खकनार पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेंभी और शेखापुर के बीच नाकाबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को दबोचा गया। उनके पास से दो देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल और बाइक सहित कुल 1.22 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। दोनों आरोपी बालाघाट जिले के रहने वाले हैं।


खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि प्रआर के नेतृत्व में हमराह फोर्स ग्राम टेंभी में गश्त कर रहा था। उसी दौरान आरक्षक गोलू खान को विश्वसनीय मुखबिर से खबर मिली कि दो युवक लाल रंग की बाइक पर अवैध हथियार लेकर टेंभी की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवपाल सरयाम को अवगत कराकर अतिरिक्त बल बुलवाया गया और शेखापुर-टेंभी रोड पर घेराबंदी की गई।

हुलिए के मुताबिक बाइक आई, दो युवक दबोचे गए


कुछ ही देर में मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो युवक बाइक पर आते दिखे। घेराबंदी कर रोका गया तो चालक ने अपना नाम सुदीप हिरकने (25), निवासी वारा सिवनी, बालाघाट बताया, जबकि पीछे बैठा युवक राजेन्द्र सूर्यवंशी (22), निवासी मदनपुर, बाला घाट निकाला


1.22 लाख माल जब्त  दो आरोपी गिरफ्तार 

घटनास्थल पर ही पंचनामा बनाकर सभी सामान जब्त किया गया। जिसमें 2 देशी पिस्टल (50,000), 2 कारतूस (2,000), मोटर सायकल एमपी 04 एमवी 4684 (60,000) और ओप्पो मोबाइल (10,000)। कुल कीमत 1,22,000 रु. आंकी गई। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया और धारा 25(1-बी)(ए), 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है।

बैंक से निकले दो पिस्टल लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी सुदीप 

 सुदिप के पीठ पर टंगे काले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, आधार कार्ड और एक ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका।



           आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...