सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर थाना पुलिस चौकी ग्राम नावरा द्वारा बिजली के एल्यूमिनियम तार चोरी के शातिर चोर गिरोह को पकड़ने मे सफलता।

 


नेपानगर थाना पुलिस चौकी ग्राम नावरा द्वारा बिजली के एल्यूमिनियम तार चोरी के शातिर चोर गिरोह को पकड़ने मे सफलता।

चोरी के आरोपीयो द्वारा बिजली के एल्युमिनीयम के तार कीमती करीबन 02 लाख 50 हजार रुपये के तार चोरी करना स्वीकार किया।

03 आरोपीयो को गिरफ्तार कर बिजली के एल्युमिनीयम के तार व घटना में प्रयुक्त एक अर्टिका कार क्रमांक MP09CL4512 कुल कीमती 06 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका जप्त।

 नेपानगर ग्राम नावरा घटना का विवरण:–दिनांक 20.10.2025 को कनिष्ठ यंत्री एम पी ई बी डाबियाखेड़ा द्वारा रिपोर्ट कि कि दिनांक12.10.2025 किसी अज्ञात चोर द्वारा हिवरा नदी पुलिया के पास विद्युत लाइन के 05 सीमेंटेड पोल गिरा कर 1300 मीटर एल्युमीनियम तार तथा दिनांक 18/10/25 को ग्राम साईखेड़ा मे रोड़ पर रखे हुए 3000 मीटर कुल 4300 मीटर एल्युमिनीयम के तार चोरी कर लिए है जिस पर से थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 458/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा एल्यूमीनियम तार चोरी होने से किसानो के सिचाई का कार्य बाधित होता देख किसानो की समस्या को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान को सिंचाई हेतु सप्लाई विद्युत तार (एल्युमिनीयम) चोरी की पतारसी हेतु निर्देशित किया था।

             पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानु जासयवाल एवं चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी गई विद्युत तार (एल्युमिनीयम) की तलाश प्रारम्भ की गई । 

                 

पुलिस चौकी नावरा टीम द्वारा संदेह के आधार पर संदेही शाहरुख़ तथा माखन निवासी पुनासा को पुछताछ हेतु चौकी नावरा लेकर आये । जिनसे विद्युत तार चोरी के संबंन्ध मे तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने अन्य तीन साथी मुकेश प्रजापति, इमरान खान तथा विनोद के साथ मिलकर पलासुर रोड़, साईखेड़ा तथा देड़तलाई, खकनार क्षेत्र से विद्युत खम्बो पर लगे एल्युमिनीयम के विद्युत तार चोरी करना स्वीकार किया । 

 फरार आरोपी मुकेश प्रजापति पुलिस चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश है तथा पूर्व मे MPEB मे आउटसोर्स कर्मचारी था। इस पर पूर्व से वर्ष 2015 तथा 2020 मे एल्युमीनियम तार चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध है तथा वर्तमान मे इसके विरुद्ध जिला हरदा मे विभिन्न थाना क्षेत्र मे प्रकरण पंजीबद्ध हुए है जिसमें यह फरार है। 

आरोपी मुकेश प्रजापति तथा शाहरुख़ निवासी पुनासा द्वारा गिरोह बनाकर अलग अलग व्यक्तियो को शामिल कर एल्यूमिनियम तार की चोरी की जा रही थी । तार चोरी के उपरांत उक्त तार शाहरुख की अर्टिका कार से ले जाकर छिपा देते थे तथा उन्हे बेचने का सौदा कर मौका देख कर तार बेच दिये जाते थे। उक्त चोरी के एल्यूमिनियम के तार बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा आरोपीयो को पकड़ा गया । जिन्होने पुलिस चौकी नावरा, थाना नेपानगर एवं पुलिस चौकी देड़तलाई, थाना खकनार क्षेत्र के करीबन 02 लाख 50 हजार रुपये कीमत के एल्यूमिनियम तार चोरी करना स्वीकार किया है ।आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर उनका पुलिस रीमांड लिया जाएगा तथा पूछताछ की जाएगी । जिनसे अन्य चोरी की घटनाओ के संबंध मे जानकारी प्राप्त हो सकती है । 

गिरफ्तार आऱोपी

1.शाहरुख़ पिता शफी खान उम्र 28 वर्ष निवासी पुनासा जिला खंडवा

2.माखन उर्फ विशाल पिता हरिराम प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी पुनासा

3.विनोद पिता रामप्रसाद कलम जाति कोरकू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम दामखेड़ा पुनासा जिला खंडवा

प्रकरण में फरार आरोपी– 

1.मुकेश पिता हरिराम प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी पुनासा

2.इमरान उर्फ इम्मू पिता शफी खान उम्र 28 वर्ष निवासी हरदा

जप्त मश्रुका – एल्युमिनीयम के विद्युत तार के 10 बंडल घटना में प्रयुक्त एक अर्टिका वाहन क्रमांक MP09CL4512 किमती करीबन 4,00000/ रूपये 02 मोबाइल फोन कुल कीमती 06 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका जप्त। 

सराहनीय कार्य

 थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल चौकी प्रभारी नावरा उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर संदीप पटेल, दीपक राजपूत, सुभाष मोरे,आर संदीप वानखेडे,सैनिक सुनील मगरे एवं सायबर सेल के आर ललित का सराहनीय योगदान रहा है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...