pub-4032623511138817 मध्य प्रदेश के खंडवा में " शुभारंभ, युवा कांग्रेस ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प गांधी भवन में जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “पंचायत-वार्ड चलो अभियान” को लेकर जिला प्रभारी श्री उबैद उल्लाह जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश के खंडवा में " शुभारंभ, युवा कांग्रेस ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प गांधी भवन में जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “पंचायत-वार्ड चलो अभियान” को लेकर जिला प्रभारी श्री उबैद उल्लाह जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

 


 खंडवा के गांधी भवन में जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “पंचायत-वार्ड चलो अभियान” को लेकर जिला प्रभारी श्री उबैद उल्लाह जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर पर विशेष रूप से ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री उत्तमपाल सिंह पुरनी जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री प्रतिभा रघुवंशी जी, खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लू राठौर जी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अनिल जाधव जी, पंधाना विधानसभा अध्यक्ष श्री आदित्य सिंह गौर जी, हरसूद विधानसभा अध्यक्ष श्री निखिलेश पालवीय जी, खंडवा विधानसभा अध्यक्ष श्री सागर पवार जी, सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षदगण एवं युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खंडवा में “चलो पंचायत–वार्ड” अभियान का शुभारंभ, युवा कांग्रेस ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प


खंडवा में “चलो पंचायत–वार्ड” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला युवा कांग्रेस खंडवा द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में *मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं खंडवा जिला युवा कांग्रेस प्रभारी उबैद उल्लाह* ने जिले भर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उबैद उल्लाह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को वार्ड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करना, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना और युवा कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, युवा कांग्रेस खंडवा जिला अध्यक्ष अनिल जाधव, जिला कांग्रेस के वरिष्ठजन, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रियेश चोकडे, इम्तियाज खान, शहजाद पवार, सागर पवार, आदित्यराज गोड, निखिलेश पालवी, मोहम्मद शोएब मोन्टी पवार, जय पटेल, पलाश जैन, राजू गुर्जर, ऋषिराज डोडियार, विजय तोमर, हेमंत राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस ने यह संदेश दिया कि संगठन आने वाले समय में हर पंचायत और हर वार्ड तक पहुंचकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा।

आप देख रहे है 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...