सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी NEET-UG परीक्षा सीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, बोले- सुरक्षा और पारदर्शिता में न हो कोई चूक।


सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली तैयारियों की जानकारी

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा केंद्र वाले जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

​📢 मुख्य घोषणाएं और परीक्षा विवरण

  • परीक्षा की तिथि: नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा का दायरा: मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।
  • परीक्षा की अवधि: परीक्षा कुल सवा तीन घंटे की होगी, जिसमें इस बार परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

​🛠️ तकनीकी तैयारियां और ट्रायल रन

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा विभाग (परीक्षा समन्वयक) को सख्त निर्देश दिए हैं:

  • 19 जून: सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे और जैमर अनिवार्य रूप से लगा दिए जाएं।
  • 20 जून: इन सभी उपकरणों का ट्रायल रन (सफलतापूर्वक परीक्षण) कर लिया जाए ताकि परीक्षा के दिन कोई तकनीकी खराबी न हो।

​🚘 परीक्षार्थियों के लिए विशेष यातायात प्रबंधन

​21 जून को दो बड़े आयोजन (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और जबलपुर में राष्ट्रपति का प्रस्तावित प्रवास) होने के कारण यातायात को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं:

जबलपुर पर विशेष ध्यान: जबलपुर के 24 केंद्रों में परीक्षा होनी है, वहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सुगम यातायात सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों की गाड़ी से मदद: यदि किसी परीक्षार्थी को केंद्र तक पहुंचने में साधन की परेशानी होती है, तो प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी शासकीय वाहन या खुद अपनी गाड़ी से उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगे।

भविष्य के लिए मानक (SOP): मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीट परीक्षा के लिए तैयार की गई 'एसओपी' (SOP) का उपयोग भविष्य में प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए किया जाएगा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जून को मंत्रालय में नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा 21 जून को होने जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरिये हो रही समीक्षा के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नीट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। बेहतर प्रबंधन एवं कार्य कुशलता से पूरी पारदर्शिता के साथ यह परीक्षा सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि न रहे। परीक्षा कराने में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न कराई जाएगी। नीट परीक्षा की कुल अवधि 'सवा तीन घंटे' की होगी। इस बार सभी परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के समन्वयक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केन्द्रों में लगाई जाने वाली बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर 19 जून को ही परीक्षा केन्द्रों में लगा दिए जाएं और 20 जून को इनका ट्रायल रन भी कर लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 21 जून को राष्ट्रपति महोदया का जबलपुर प्रवास प्रस्तावित है। जबलपुर शहर में 24 केंद्रों में नीट परीक्षा होनी है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी यातायात का ऐसा प्रबंधन करें कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में सुगमता से पहुंच जाएं। 

परीक्षार्थियों की सुविधा का रखें ख्याल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि नीट परीक्षा के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में भी होने हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाए कि इन आयोजनों के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। यातायात का बेहतर नियोजन करें। सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षार्थी तय समय से पहले तक केन्द्रों में पहुंच जाएं। यदि किसी परीक्षार्थी को सेंटर तक पहुंचने में आवागमन के साधन की परेशानी आ रही है तो प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी शासकीय वाहन या खुद अपने वाहन से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों वाले सभी 30 जिलों के कलेक्टर्स-एसपी और परीक्षा सम्पन्न कराने की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीट परीक्षा की तैयारियों के लिए उपयोग में लाई गई एसओपी अब प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में उपयोग में लाई जाएगी। परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़कर परीक्षा की अब तक की तैयारियों की जानकारी दी।

परीक्षा के लिए हुआ समितियों का गठन

अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क अनुपम राजन ने बताया कि नीट परीक्षा आयोजन के लिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इनकी बैठकें भी कर ली गई है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। प्रत्येक 3-4 परीक्षा केन्द्रों के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। राजन ने बताया कि नीट परीक्षा आयोजन के लिए संबंधित जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रदेश के पांच एयरपोर्ट के जरिए पहुंच चुके हैं। प्रश्न पत्र एनटीए द्वारा तय किए गए दो अधिसूचित बैंकों में सुरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा के दिन वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इन वाहनों की जानकारी आज शाम तक एनटीए को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहरी सुरक्षा परत राज्य पुलिस / होमगार्ड की होगी। आंतरिक सुरक्षा परत एनटीए द्वारा नियुक्त एजेंसी की रहेगी। महिला विद्यार्थियों के लिए अलग से फ्रिस्किंग सुविधा रहेगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 

परीक्षा केंद्रों पर होगी हर प्रकार की सुविधा

अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क अनुपम राजन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। परीक्षा कक्ष में उचित प्रकाश व्यवस्था तथा पंखे चालू अवस्था में हों, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों में सभी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, ओआरएस और ग्लूकोज़ की व्यवस्था, प्रत्येक केंद्र पर एक प्राथमिक स्वास्थ्यकर्मी एवं प्राथमिक उपचार किट, नियंत्रण कक्ष में डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की स्वास्थ्य टीम भी रहेगी, जिनका प्रतिक्रिया समय न्यूनतम रहेगा। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के साथ आने वाले परिजनों-अभिभावकों-संरक्षकों के लिए पर्याप्त आकार का टेंट और मोबाइल शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक क्लॉक रूम भी होगा। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित तरीके से भीड़ प्रबंधन किया जाएगा, साथ ही शहर से दूर स्थापित परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एनटीए द्वारा एयरफोर्स के जरिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे है। बालाघाट में हेलिकॉप्टर से प्रश्न प्रत्र पहुंचाए जा रहे हैं।

इन जिलों में होगी नीट की परीक्षा

नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा - 2026 मध्यप्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केन्द्रों में होगी। यह परीक्षा इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगौन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम्, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना जिले में होगी। परीक्षा की तिथि: रविवार, 21 जून 2026। परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक। परीक्षा की समयावधिः 3 घंटे 15 मिनट (कुल 195 मिनट)। परीक्षा का मोड- पेन एवं पेपर से। अधिक परीक्षा केन्द्र वाले जिलेः इन्दौर (57), भोपाल (32), ग्वालियर (24), जबलपुर-(24), रीवा (12), बड़वानी (11), खरगौन (09), रतलाम (09), उज्जैन (08)।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...