सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिला कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर जताया विरोध



बुरहानपुर, 18 जून। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरशिया के निर्देशानुसार एवं जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में बुरहानपुर के नेहरू प्रतिमा स्थल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस प्रभारी शांति बालेश्वरी ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपना पक्ष रखने का समुचित अवसर नहीं दिया गया तथा चुनाव आयोग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है। हाल ही में नामांकन विवाद को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, जिससे यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 


महिला कांग्रेस  महासचिव सरिता भगत  ने अपनी बात में कहा कि लोकतंत्र की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान घटनाक्रम से आमजन के बीच चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई है। 


विरोध प्रदर्शन में आरती लांडे,  , निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, योजना देवड़ा, गौरी शर्मा अर्चना चितारे शिवाजी वार्ड की पार्षद मीना शिवड़कर, साधना पंडित, जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व अध्यक्ष अजय रघुवंशी, इंद्रसेन देशमुख, अमर यादव, प्रति पक्ष नेता अकिल औलिया, अशोक पाटिल अजय बालापुरकर, कमलेश शाह एवं आईटी सेल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...