नेपानगर के विकासखंड खकनार मे सुश्री मंजू दादू ने सहभागिता कर किसानों को योजना की जानकारी दी तथा उन्नत बीजों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत किसानों को वितरित किए जा रहे उन्नत बीज
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा विकासखंड खकनार अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसानों को कपास, अरहर, मूंग एवं उड़द के उन्नत बीजों का वितरण किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर बीज प्राप्त करने की अपील की गई।
बीज वितरण कार्यक्रम में विधायक नेपानगर सुश्री मंजू दादू ने सहभागिता कर किसानों को योजना की जानकारी दी तथा उन्नत बीजों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री भागीरथ वाखला, तहसीलदार श्री जितेंद्र सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें